ज्येष्ठ मास 17 मई से
भोपाल [ महामीडिया] वर्ष 2026 में अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) 17 मई 2026 (रविवार) से 15 जून 2026 (सोमवार) तक रहेगा जो भगवान विष्णु की साधना का अत्यंत पवित्र समय है। इसे 'मलमास' भी कहते हैं यह सूर्य और चंद्र वर्ष के अंतर को पूरा करने के लिए हर 32.5 महीने में आता है। इस अवधि में मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं लेकिन दान-पुण्य और भक्ति के लिए यह सर्वोत्तम समय माना जाता है। यह 27 सालों बाद ज्येष्ठ मास में लगने वाला एक दुर्लभ और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण अधिक मास है।