आधा म.प्र.हीटवेव की चपेट में

आधा म.प्र.हीटवेव की चपेट में

भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. में रिकॉर्ड गर्मी का दौर शुरू हो गया है। म.प्र. भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में है जिसमें आधा राज्य तप रहा है। बुधवार को खजुराहो सबसे गर्म रहा और आज गुरूवार को भी  पारा 45 डिग्री से अधिक तक पहुंच गया। रतलाम में 45.2 डिग्री और धार में 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। लगभग 12 से अधिक शहरों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है जिसमें शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, टीकमगढ़ और छतरपुर शामिल हैं। मौसम विभाग ने आज गुरुवार को इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम के लिए भीषण लू  का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।  इस बीच इंदौर, उज्जैन और धार में रात के समय भी तापमान बढे रहने की संभावना है। 

 

सम्बंधित ख़बरें