वी.डी.सतीशन केरलम के मुख्यमंत्री
भोपाल [ महामीडिया]
कांग्रेस नेता वी.डी.सतीशन केरलम के मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस ने आज गुरुवार को राज्य के चुनाव नतीजे घोषित होने के 10 दिन बाद इसकी घोषणा की । सतीशन पारावूर सीट से विधायक हैं। अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी और वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद यह तय किया गया कि केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन होंगे। केरलम में मुख्यमंत्री पद के लिए तीन नाम केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्नीथला और वी.डी.सतीशन का नाम चल रहा था। कांग्रेस आलाकमान ने सतीशन के नाम पर मुहर लगाई है।