19 राज्यों मे एसआईआर की घोषणा
भोपाल [ महामीडिया]
चुनाव आयोग ने गुरुवार को आज विशेष गहन पुनरावलोकन [ SIR ] के तीसरे फेज की घोषणा की है। इस फेज के तहत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में वोटरों का सत्यापन किया जाएगा। 16 राज्यों में हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली ,चंडीगढ़,दादरा और नगर हवेली एवं दमन-दीव शामिल हैं। इन तीनों राज्यों में मौसम और जनगणना के दूसरे चरण को देखते हुए विशेष गहन पुनरावलोकन के शेड्यूल की घोषणा बाद में की जाएगी।