चारधाम यात्रा के दौरान अभी तक 40 श्रद्धालु मरे

चारधाम यात्रा के दौरान अभी तक 40 श्रद्धालु मरे

भोपाल [ महामीडिया] चारधाम यात्रा इस साल रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। 19 अप्रैल से 13 मई तक के आंकड़ों के अनुसार अब तक 12 लाख 64 हजार 217 श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन किए हैं। लेकिन इस उत्साह के बीच यात्रा के दौरान हुई मौतों का आंकड़ा भी चिंता का विषय बन रहा है। चारधाम यात्रा में अब तक  40 श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है जिनमें से सबसे ज्यादा 22 मौतें केदारनाथ धाम में हुई हैं। इसके अलावा बद्रीनाथ में 7, यमुनोत्री में 6 और गंगोत्री में 5 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई है।अधिकांश मौतें हार्ट अटैक और अन्य स्वास्थ्य कारणों से हुई हैं। यात्रा का मार्ग ऊंचाई वाले क्षेत्रों से होकर गुजरता है जहां ऑक्सीजन का स्तर कम होने से बुजुर्ग और पहले से बीमार श्रद्धालुओं को अधिक परेशानी हो रही है।

सम्बंधित ख़बरें