देवास की पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में अनेक लोग मरे

देवास की पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में अनेक लोग मरे

भोपाल [ महामीडिया] 

म.प्र. के देवास के टोंक कलां इलाके में आज गुरुवार सुबह 11.30 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। हादसे में अनेक लोगों की मौत होने की संभवाना है  । कलेक्टर ने हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है जबकि आरएमओ ने 3 मौतों की बात कही है । 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकानों की दीवारें हिल गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मलबे में अभी भी कई लोग दबे हो सकते हैं और मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। 

सम्बंधित ख़बरें