भारत ने अमेरिका को 20 मीट्रिक टन शहद निर्यात किया

भारत ने अमेरिका को 20 मीट्रिक टन शहद निर्यात किया

भोपाल [ महामीडिया] 

 

भारत के कृषि निर्यात क्षेत्र को बढ़ावा देते हुए असम के आकांक्षी जिले बक्सा से शहद की पहली खेप अमेरिका के लिए रवाना की गई है । 20 मीट्रिक टन शहद के इस निर्यात से स्थानीय मधुमक्खी पालकों और किसानों को मौजूदा फार्म गेट कीमतों की तुलना में लगभग 43 प्रतिशत अधिक मूल्य प्राप्त होने की संभावना है। इसे आकांक्षी जिलों के किसानों को वैश्विक कृषि मूल्य श्रृंखला से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बक्सा के अलावा कोकराझार, चिरांग, उदलगुरी और तामुलपुर जिले भी राज्य के प्रमुख शहद उत्पादक क्षेत्रों में शामिल हैं। लगभग 500 स्थानीय किसान और मधुमक्खी पालक इस ऐतिहासिक निर्यात से लाभान्वित होंगे।यह असमिया शहद अपनी शुद्धता और प्राकृतिक गुणों के लिए जाना जाता है।

सम्बंधित ख़बरें