NEET पेपर लीक मामले में अब तक सात लोग गिरफ्तार

NEET पेपर लीक मामले में अब तक सात लोग गिरफ्तार

भोपाल [ महामीडिया]

NEET पेपर लीक मामले में तीन राज्यों से अब तक 7 लोगों को पकड़ा जा चुका है। इनमें महाराष्ट्र-राजस्थान से 3-3, और हरियाणा का 1 युवक शामिल है।  महाराष्ट्र के पुणे से एक महिला और अहिल्यानगर का युवक शामिल है। महिला का नाम मनीषा वाघमारे है, जो ब्यूटीशियन है। अहिल्यानगर से धनंजय निवृत्ति लोखंडे (26) को पकड़ा है। 12 मई को नासिक से शुभम खैरनार (30) को हिरासत में लिया जा चुका है। राजस्थान से 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनमें सीकर का कंसल्टेंसी संचालक राकेश मंडवरिया और लीक पेपर खरीदकर बेचने वाले दो भाई दिनेश बिवाल और मांगीलाल बिवाल शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें