आकाश अंबानी जियो के प्रबंध संचालक बने

आकाश अंबानी जियो के प्रबंध संचालक बने

भोपाल [ महामीडिया] 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के डिजिटल आर्म ‘जियो प्लेटफॉर्म्स’ ने आकाश अंबानी को कंपनी का प्रबंध संचालक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कंपनी के आईपीओ  से ठीक पहले की गई है। वह अगले 5 साल तक इस पद पर रहेंगे। आकाश अंबानी अक्टूबर 2014 से रिलायंस जियो इन्फोकॉम के बोर्ड का हिस्सा हैं। वह ग्रुप की डिजिटल और टेलीकॉम रणनीति को करीब से देखते रहे हैं। जून 2022 में उन्हें रिलायंस जियो इन्फोकॉम का चेयरमैन बनाया गया था। अब जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रबंध संचालक के रूप में उनकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाएगी क्योंकि यह कंपनी रिलायंस के पूरे डिजिटल इकोसिस्टम को नियंत्रित करती है।

सम्बंधित ख़बरें