होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय जहाज हादसे का शिकार

होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय जहाज हादसे का शिकार

भोपाल [ महामीडिया] होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और मालवाहक जहाज डूब गया है। 'हाजी अली' नाम का जहाज 13 मई की सुबह ओमान के समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था तभी उससे कोई ड्रोन या मिसाइल जैसा हथियार टकरा गया है। हादसे के बाद जहाज में आग लग गई हालांकि ओमान कोस्टगार्ड ने सभी 14 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया है।हाजी अली जहाज बेरबेरा पोर्ट से शारजाह जा रहा था। सुबह करीब 3:30 बजे ओमान के समुद्री तट के पास जहाज हादसे का शिकार हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें