म.प्र.सड़कों के टेंडर में गौ वंश प्रबंधन को जोड़ेगा
भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. सरकार राज्य की सड़कों पर बेसहारा मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए, सड़क निर्माण के टेंडर में गौ वंश प्रबंधन को शामिल करने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत स्टेट हाईवे के निर्माण और रखरखाव का ठेका लेने वाली एजेंसियों को ही सड़क के हर 5 किलोमीटर के दायरे में टीन शेड वाली गोशालाएं और चबूतरे बनाने होंगे। म.प्र. ने गोवंश प्रबंधन के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार कर ली है जिसे शासन की अनुमति मिलते ही लागू किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत स्टेट हाईवे के किनारे गोवंश के लिए टीन शेड वाली गोशालाएं, चबूतरे और रेस्क्यू व्यवस्था विकसित की जाएगी। खास बात यह है कि सडक़ बनाने वाली एजेंसी को ही इन व्यवस्थाओं का निर्माण और संचालन सुनिश्चित करना होगा। गौ वंश प्रबंधन के अंतर्गत गायों का पोषण, प्रजनन और उनके रहने के स्थान की उचित व्यवस्था शामिल है । [ न.दु.]