महादेव आनलाइन सट्टा एप मामले में 25 आरोप पत्र दायर
भोपाल [ महामीडिया] सीबीआई ने महादेव आनलाइन सट्टा एप मामले में रायपुर की विशेष अदालत में 25 आरोपितों के विरुद्ध चार्जशीट पेश कर दी है। चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए विशेष अदालत ने मामले के आठ प्रमुख आरोपितों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं वहीं शेष 17 आरोपित पहले से ही जमानत प्राप्त कर चुके हैं जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी। सीबीआई की ओर से जिन 25 आरोपितों के विरुद्ध आरोप पत्र दायर किया गया है उनमें रितेश यादव, राहुल वक्ते, सतीश चंद्राकर, चंद्रभूषण वर्मा, सुनील दम्मानी, भीम यादव, अमित अग्रवाल, अर्जुन यादव, नीतीश दीवान, किशन लाल शर्मा, सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, शुभम सोनी, अनिल उर्फ अतुल अग्रवाल, सहदेव सिंह यादव, भारत ज्योति, विश्वजीत राय, अतुल सिंह, असीम दास, विकास चपड़िया, रोहित गुलाटी, विकास आहूजा, धीरज आहूजा और अनिल दम्मानी शामिल हैं।