NEET UG परीक्षा का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
भोपाल [ महामीडिया]
NEET UG परीक्षा रद्द मामले में आज बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गयी है । इसमें सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है।याचिकाकर्ता का कहना है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की कार्यप्रणाली से अब भरोसा उठ चुका है इसलिए गर्वनिंग बॉडी का पुर्नगठण किया जाना चाहिए। याचिकाकर्ता का कहना है कि बार-बार सामने आने वाली ऐसी विफलताएं देश की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक के संचालन के लिए जिम्मेदार तंत्र में गंभीर कमियों को उजागर करती हैं।