अमेरिका ने अस्सी से अधिक ईरानी ठिकानों पर हमला किया
भोपाल [ महामीडिया]
अमेरिका ने युद्ध विराम के बीच आज बुधवार तड़के ईरान पर एयरस्ट्राइक की है। एक बार फिर 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों को सटीक हथियारों से निशाना बनाया गया है। एयरस्ट्राइक में एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, तटीय रडार और 60 से ज्यादा मिलिट्री बोट्स को निशाना बनाया गया है। इसके उत्तर में ईरानी सेना ने बहरीन और कुवैत में अमेरिका सैन्य ठिकानों पर 85 से ज्यादा टारगेट्स हिट करने का दावा किया है। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे तीन जहाजों पर हुए हमलों के उत्तर में की गई है। वॉशिंगटन ने इन हमलों के लिए ईरान को दोषी ठहराया है।