आज जंगल सफारी करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु

आज जंगल सफारी करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु

भोपाल [ महामीडिया] राष्ट्रपति मुर्मु का कूनो स्थित पालपुर रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम निर्धारित हुआ। आज सोमवार सुबह राष्ट्रपति चीता सफारी से कूनो नेशनल पार्क के जंगल का भ्रमण करेंगी और चीतों को नजदीक से देखेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति आदिवासी समाज के चीता मित्र, चीता सफारी के चालक, गाइड, चीता ट्रेकिंग टीम के सदस्यों सहित 10 लोगों से चर्चा करेंगी। उनके साथ आए मेहमानों और अधिकारी-जनप्रतिनिधियों के ठहरने के लिए पालपुर रेस्ट हाउस के पास में 30 के करीब टेंट वाले सर्वसुविधायुक्त वीवीआइपी रूम तैयार किए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें