मानसून सत्र के बाद म.प्र.में मंत्रिमंडल विस्तार होगा

मानसून सत्र के बाद म.प्र.में मंत्रिमंडल विस्तार होगा

भोपाल [ महामीडिया] म.प्र.की मोहन यादव सरकार पहले बड़े मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की तैयारी में है। मुख्यमंत्री  मोहन यादव ने संकेत दिए कि विधानसभा के मानसून सत्र के बाद बदलाव संभव है। आगामी चुनावों और क्षेत्रीय-जातिगत संतुलन को साधने के लिए 5 नए विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की अटकलें तेज हैं। महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए रीती पाठक या अर्चना चिटनीस जैसी वरिष्ठ नेत्रियों को मंत्री बनाया जा सकता है । नए विधायकों को जगह देने के लिए कुछ सीनियर मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें