यूक्रेनी ड्रोन हमले के कारण रूस के चार हवाई अड्डे अस्थाई रूप से बंद

यूक्रेनी ड्रोन हमले के कारण रूस के चार हवाई अड्डे अस्थाई रूप से बंद

भोपाल [ महा मीडिया] आज सोमवार को मॉस्को को निशाना बनाकर दर्जनों यूक्रेनी ड्रोन से हमले किए गए जिसके कारण लोगों में दहशत फैल गई है। यूक्रेनी हमले के बाद सुरक्षा कारणों से मॉस्को के चार हवाई अड्डों को अस्थाई रूप से बंद करते हुए उड़ानों पर रोक लगा दी गई। रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुल 59 ड्रोन मार गिराए जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर उड़ानों को रोका गया। रूसी अधिकारियों का कहना है कि यह एक बड़ा ड्रोन हमला था जिसे रूसी वायु सेना ने समय रहते रोक दिया और बड़े खतरे को टाल दिया। यूक्रेनी ड्रोनों की राजधानी मॉस्को की ओर भारी आमद के कारण सुरक्षा जोखिम बढ़ गया है जिससे मॉस्को क्षेत्र के सभी प्रमुख हवाई अड्डों वनुकोवो , डोमोडेडोवो , शेरेमेत्येवो और ज़ुकोवस्की पर उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें