एलएनसीटी ग्रुप पर प्रवर्तन निदेशालय का छापा

एलएनसीटी ग्रुप पर प्रवर्तन निदेशालय का छापा

भोपाल [ महामीडिया] राजधानी के एलएनसीटी ग्रुप पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम छापेमारी कर रही है। प्रवर्तन निदेशालयद्वारा यह कार्यवाही इस ग्रुप में हुई 200 करोड़ रुपए की वित्तीय हेराफेरी के मामले में की जा रही है। यह जांच ग्रुप के भोपाल समेत अन्य शैक्षणिक संस्थानों पर चल रही है। एलएनसीटी ग्रुप के प्रमोटर चौकसे परिवार पर मध्य प्रदेश की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा ₹ 200 करोड़ से अधिक के घोटाले और वित्तीय अनियमितताओं का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद ईडी ने इसे जांच के दायरे में लिया है और अब इस मामले में एनएनसीटी ग्रुप के शैक्षणिक संस्थानों और अन्य ठिकानों पर सर्चिंग की जा रही है। बताया जाता है कि ईओडब्ल्यू ने अपनी जांच में इस ग्रुप पर छात्रों की फीस, स्कॉलरशिप गबन और शैक्षणिक लोन के दुरुपयोग पर 200 करोड़ की गड़बड़ी पकड़ी थी। यह गड़बड़ भोपाल के अलावा ग्रुप के देश भर में मौजूद अन्य ठिकानों पर भी हुई है। यह कार्यवाही कई अन्य स्थानों पर भी चल रही है। इसी तरह बैंकों से शिक्षा के नाम पर लिए गए भारी लोन का उपयोग निजी संपत्तियां बनाने और परिवार के सदस्यों के लिए किया गया। साथ ही आस्था फाउंडेशन नामक संस्था और अन्य सोसायटियों के जरिए इस वित्तीय हेराफेरी को अंजाम देने के गंभीर आरोप हैं।

सम्बंधित ख़बरें