आज 65 हस्तियां पद्म पुरुस्कारों से सम्मानित होंगी

आज 65 हस्तियां पद्म पुरुस्कारों से सम्मानित होंगी

भोपाल [ महामीडिया] राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में दूसरे चरण के पद्म पुरस्कार देंगी। इस समारोह में देश की 65 हस्तियां सम्मानित होंगी। समारोह में पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज केटी थॉमस को जनसेवा और मलयालम पत्रकार पी नारायणन को साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा क्रिकेटर रोहित शर्मा, सिंगर अलका याग्निक,अमेरिका में कार्यरत प्रख्यात ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. दत्तात्रेयुडु नोरी और भारतीय टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज भी सम्मानित होंगे। राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में शाम 5 बजे होने वाले समारोह में 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री अवॉर्ड दिए जाएंगे। इनमें से कुछ पुरस्कार संयुक्त रूप से भी दिए जा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें