मानसून मुंबई पहुंचा
भोपाल [ महामीडिया] मानसून आज मंगलवार को मुबंई पहुंच गया है। आमतौर पर 11 जून तक मुंबई पहुंच जाता था किन्तु 12 दिन की देरी के बाद पहुंचा है। मानसून के पहुंचते ही शहर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों में आगे बढ़ गया है। अगले 2-3 दिनों में गुजरात और मध्य प्रदेश में पहुंच सकता है।