पंजाब के एक ही मोबाइल नंबर,पते और ईमेल आईडी पर 27 फर्जी कंपनियां उजागर

पंजाब के एक ही मोबाइल नंबर,पते और ईमेल आईडी पर 27 फर्जी कंपनियां उजागर

भोपाल [ महामीडिया] एक ही मोबाइल नंबर, पते और ईमेल आईडी का उपयोग करके दर्जनों फर्जी कंपनियां बनाने और ₹3,000 करोड़ से अधिक का फर्जीवाड़ा करने का  सनसनीखेज मामला  पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ और लुधियाना से सामने आया है। इस महाघोटाले को दो सगे भाइयों अमित गोयल और मनीष कुमार ने अंजाम दिया जिन्होंने सरकार को करोड़ों रुपये के टैक्स का चूना लगाया। आरोपियों ने 27 फर्जी कंपनियां (शेल फर्में) बनाई थीं। इन दस्तावेजों पर 27 फर्जी कंपनियां खड़ी की गईं। बिना किसी सामान की खरीद-बिक्री के केवल कागजों पर ₹720.97 करोड़ की फर्जी बिलिंग दिखाई गई। इस फर्जी बिलिंग के जरिए आरोपियों ने सरकार से ₹108.49 करोड़ का गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम कर लिया। छापेमारी के दौरान जांचकर्ताओं ने आरोपियों के पास से 54 चेक बुक, 46 एटीएम कार्ड, 11 पैन कार्ड, लैपटॉप, मोबाइल और कई फर्जी मुहरें बरामद की हैं।

सम्बंधित ख़बरें