भोपाल की पाँच अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई

भोपाल की पाँच अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई

भोपाल [ महामीडिया] भोपाल शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से फैल रहे अवैध कॉलोनियों के कारोबार पर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है।  स्वास्तिक विहार, प्रतिभा सिटी, निधिवन, तिरुपति धाम और गायत्री धाम कॉलोनियों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। प्रशासन के अनुसार इन पांचों कॉलोनियों की जमीन का कुल बाजार मूल्य करीब 27.5 करोड़ रुपए है। इस कार्रवाई की सबसे अहम बात यह है कि पहली बार जिला प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों के जमीन मालिकों के साथ-साथ प्लॉटिंग करने वाले कॉलोनाइजरों के नाम भी सार्वजनिक किए हैं।अब केवल जमीन मालिक ही नहीं, बल्कि अवैध रूप से प्लॉट काटकर बेचने वाले लोगों को भी जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ एफआईआर और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्राम सेवनिया ओंकारा स्थित स्वास्तिक विहार करीब 1.3242 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित की जा रही थी। इसकी भूमि का बाजार मूल्य लगभग 8 करोड़ रुपए है। वहीं प्रतिभा सिटी 1.619 हेक्टेयर में विकसित की जा रही थी जिसकी अनुमानित कीमत 8.5 करोड़ रुपए है। निधिवन कॉलोनी की भूमि का मूल्य करीब 6 करोड़ रुपए बताया गया है।

सम्बंधित ख़बरें