तमिलनाडु गैस रिसाव हादसे में मरने वालों की संख्या नौ तक पहुंची
भोपाल [ महामीडिया]
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक निजी सीफूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट यूनिट में गैस रिसाव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। सभी मृतक महिलाएं हैं। इनमें 7 महिलाएं ओडिशा और 2 असम की रहने वाली हैं। हादसा पेरियापालयम के पास कन्निगापैर स्थित फैक्ट्री में हुआ था। 69 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें 27 वेल्स अस्पताल, 18 वेंकटेश्वर अस्पताल, 11 राजीव गांधी सरकारी अस्पताल और 13 स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं।