आज चांदी की कीमतों में सात हजार की गिरावट

आज चांदी की कीमतों में सात हजार की गिरावट

भोपाल [ महामीडिया] मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज मंगलवार सुबह सोना प्रति 10 ग्राम 1500 रुपये से ज्यादा लुढ़क गया। वहीं चांदी ने प्रति किलो 7000 रुपये से ज्यादा का गोता लगाया। एक दिन पहले  सोमवार को दोनों धातुओं में तेजी आई थी। लेकिन मंगलवार सुबह बाजार खुलते ही यह बढ़ोतरी कुछ ही मिनटों में खत्म हो गई। इससे खरीदारों को राहत मिली लेकिन निवेशकों में डर पैदा हो गया। विभिन्न सर्राफा बाजारों में 1 किलो चांदी की औसत कीमत लगभग ₹2.30 लाख से ₹2.60 लाख के बीच ट्रेंड कर रही है। 10 ग्राम 24k सोना का भाव 2 हजार रुपए की गिरावट के चलते 148572 रुपए रह गया है।  

सम्बंधित ख़बरें