म.प्र. की पावर ट्रांसमिशन विस्तार योजना तैयार

म.प्र. की पावर ट्रांसमिशन विस्तार योजना तैयार

भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने वर्ष 2024-25 से 2028-29 तक के लिए 14वीं ट्रांसमिशन विस्तार योजना तैयार की है।  इसके जरिए 4,867 सर्किट किलोमीटर नई एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनें बिछाई जाएंगी और 9,608 एमवीए अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता विकसित की जाएगी।ट्रांसमिशन नेटवर्क के साथ विकसित किए गए 15 हजार किलोमीटर लंबे 24-फाइबर ऑप्टिकल ग्राउंड वायर नेटवर्क से कंपनी को अतिरिक्त राजस्व भी मिल रहा है।  कंपनी ने अपनी जरूरत के लिए 8 फाइबर सुरक्षित रखे हैं जबकि शेष फाइबर को व्यावसायिक उपयोग के लिए निजी कंपनियों को लीज पर दिया जा रहा है। पहले चरण में 9,250 फाइबर-पेयर किलोमीटर नेटवर्क लीज पर दिया जा चुका है और दूसरे चरण की प्रक्रिया जारी है। पावर ट्रांसमिशन वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा उत्पादित विद्युत ऊर्जा को उसके उत्पादन केंद्र (जैसे- थर्मल, हाइड्रो या सोलर पावर प्लांट) से दूर स्थित उपकेंद्रों  या वितरण नेटवर्क तक भारी मात्रा में और उच्च वोल्टेज पर भेजा जाता है

सम्बंधित ख़बरें