महाकाल श्रद्धालुओं को जल्द ही डिजिटल लॉकर की सुविधा मिलेगी

महाकाल श्रद्धालुओं को जल्द ही डिजिटल लॉकर की सुविधा मिलेगी

भोपाल [ महामीडिया] महाकाल श्रद्धालुओं को जल्द ही सशुल्क हाईटेक डिजिटल लॉकर सुविधा मिलने वाली है। मंदिर प्रबंध समिति ने मोबाइल, जूता-चप्पल और बैगेज लाकर के डिजाइन, स्थापना, संचालन और रखरखाव के लिए निजी एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद श्रद्धालुओं को लंबी कतारों और सामान की सुरक्षा की चिंता से काफी राहत मिलेगी। प्रस्ताव के अनुसार चयनित एजेंसी को पूरे प्रोजेक्ट की लागत स्वयं वहन करनी होगी। मंदिर समिति केवल स्थान उपलब्ध कराएगी जबकि लाकर स्थापना, सॉफ्टवेयर विकास, संचालन, रखरखाव और तकनीकी सहायता का पूरा खर्च निजी एजेंसी उठाएगी। इसके बदले एजेंसी मंदिर समिति के साथ राजस्व साझा करेगी।

सम्बंधित ख़बरें