म.प्र.के पांच जिलों में लू की चेतावनी

म.प्र.के पांच जिलों में लू की चेतावनी

भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. में 26 जून तक हीटवेव गर्मी और आंधी-बारिश वाला मौसम रहेगा। मानसून के नहीं आने और प्री-मानसून की एक्टिविटी कम होने से उमस-गर्मी बढ़ी है। पिछले 2 दिन से जबलपुर संभाग में लू का असर भी है। मौसम केंद्र भोपाल ने अगले 4 दिन तक जबलपुर, रीवा और सागर संभाग के जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, उमरिया और डिंडौरी में दिन में गर्म हवाएं चलेंगी जबकि शाम के बाद आंधी-बारिश होने का अनुमान है।

सम्बंधित ख़बरें