रंगासामी पांचवीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने
भोपाल [ महामीडिया]
एन. रंगासामी पांचवीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने हैं। उप-राज्यपाल कैलाश नाथन ने लोक भवन में उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी उपस्थित थे । रंगासामी के अलावा दो मंत्रियों ने और भी शपथ ली है। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणामों में रंगासामी के नेतृत्व वाले गठबंधन को 30 में से 16 सीटें मिली थी। रंगासामी ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस के प्रमुख हैं और गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।