महिलाओं की नकद सहायता राशि बढ़ाने की सिफारिश
भोपाल [ महा मीडिया] प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद ने सिफारिश की है कि लगभग 15 राज्यों में महिलाओं को दी जाने वाली नकद सहायता की राशि महंगाई के अनुसार बढ़ाई जानी चाहिए। वर्तमान में इन राज्यों में सीधे बैंक खाते में पैसा भेजा जा रहा है जिससे करीब 12 करोड़ महिलाओं को लाभ मिल रहा है। परिषद ने कहा कि नकद राशि महंगाई बढ़ने और परिवारों के खर्च में बदलाव को देखते हुए जरूरत पड़ने पर बढ़ाई जानी चाहिए।रिपोर्ट में कहा गया कि इन योजनाओं से महिलाओं की बचत बढ़ी, घरेलू खर्च में मदद मिली और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है।