नवीनतम
सेंसेक्स 160 अंक लुढ़का
मुंबई (महामीडिया): शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स 160 अंक गिरकर 75,237 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 46 अंक की गिरावट, ये 23,643 के स्तर पर कारोबार कर रहा।
जहां एक तरफ आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दिख रही है, जबकि मीडिया और टेलीकॉम सेक्टर भी अच्छी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा FMCG, ऑटो, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।
सेंसेक्स, जो गुरुवार को 75,398.72 पर बंद हुआ था, सुबह 75,497.10 पर खुला और 252.56 अंक या 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75,651.28 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 50, जो पिछले सत्र में 277 अंक की बढ़त के साथ 23,689.60 पर बंद हुआ था, सुबह 23,731.40 पर खुला और यह 76.15 अंक या 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,765.75 पर कारोबार कर रहा था।
रुपया आज 15 मई को डॉलर के मुकाबले 50 पैसे गिरकर पहली बार 96.14 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को रुपया 95.64 के ऑल टाइम लो पर पहुंचा था। पिछले कुछ दिनों से रुपए में लगातार गिरावट जारी है।