कर्नाटक सड़क हादसे में सात लोग मरे
भोपाल [ महा मीडिया] कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में बुधवार देर रात एक बहुउद्देशीय वाहन (एमयूवी) और लॉरी की आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी दी कि यह हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर येल्लापुर पुलिस थाना क्षेत्र के बालगारा क्रॉस के पास हुआ। मृतकों की पहचान ड्राइवर संजय अंगड़ी (33), बसवराज (48), अभिषेक ईश्वर (28), अक्षय (26), अभिषेक (26) और मंजूनाथ चुलाकी (32) के तौर पर हुई है।