फीफा विश्व कप क्वार्टर फाइनल में छह यूरोपियन टीमों का दबदबा
भोपाल [ महामीडिया] फीफा विश्व कप अब अपने सबसे रोमांचक और निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। इस बार के क्वार्टर फाइनल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि 32 साल बाद अंतिम-8 में 6 यूरोपियन टीमों ने अपनी जगह बनाई है। फीफा विश्व कप के इतिहास में यह केवल चौथी बार है जब यूरोप का ऐसा ऐतिहासिक दबदबा देखने को मिला है। इस बार क्वार्टर फाइनल में जो 8 टीमें खिताबी जंग के लिए तैयार हैं उनमे अर्जेंटीना, बेल्जियम, इंग्लैंड, फ्रांस, मोरक्को, नॉर्वे, स्पेन और स्विट्जरलैंड हैं। इससे पहले सिर्फ 1994 (7 टीम), 1958 (7 टीम) और 1934 (8 टीम) में ही क्वार्टर फाइनल में 6 से ज्यादा यूरोपियन टीमें पहुंची थीं।