सन फार्मास्युटिकल ने अमेरिकी कंपनी का अधिग्रहण किया

सन फार्मास्युटिकल ने अमेरिकी कंपनी का अधिग्रहण किया

भोपाल [ महा मीडिया] सन फार्मा ने अमेरिकी हेल्थकेयर कंपनी ऑर्गनॉन एंड कंपनी का लगभग ₹100,000 करोड़ के नकद सौदे में अधिग्रहण करने की घोषणा की है। यह भारतीय फार्मा कंपनियों द्वारा विदेश में किया गया अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है जिससे कंपनी वैश्विक स्तर पर टॉप-25 फार्मा कंपनियों में शामिल हो गई है। सन फार्मा ऑर्गनॉन के सभी बकाया शेयरों को $14.00 प्रति शेयर की दर से खरीदेगी। यह सौदा पूरी तरह से नकद आधारित है। भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी स्पेशलिटी जेनेरिक दवा कंपनी है। यह 100 से अधिक देशों में विभिन्न चिकित्सीय उपचारों के लिए दवाएं बनाती और बेचती है। 

सम्बंधित ख़बरें