ईरान के 90 सैन्य ठिकानों पर अमेरिकी हमला
भोपाल [ महामीडिया] अमेरिका ने बुधवार रात ईरान पर फिर एयरस्ट्राइक की है। उसने ईरान के करीब 90 सैन्य ठिकानों को निशाना बनायाहै । इनमें एयर डिफेंस सिस्टम, निगरानी ठिकाने, नौसैनिक ठिकाने और सैन्य लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं। खुजेस्तान प्रांत के अहवाज शहर के बाहरी इलाके में हुए हमले में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक राहत और बचाव अभियान जारी है।अमेरिका का कहना है कि ताजा हमलों का उद्देश्य होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमले की ईरान की क्षमता को कमजोर करना है वहीं ईरान ने इन हमलों की जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।