अमेरिकी संसद में ईरान युद्ध रोकने वाला प्रस्ताव पास
भोपाल [ महामीडिया] अमेरिकी संसद में ईरान युद्ध रोकने वाला प्रस्ताव पास हो गया है। यह प्रस्ताव 50-47 से पास हुआ हालांकि इसे कानून बनने के लिए अभी कुछ और चरणों से गुजरना होगा। अगर यह प्रस्ताव कानून बनता है तो ट्रम्प सरकार को ईरान के विरुद्ध युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस की मंजूरी लेनी होगी।अभी सीनेट में इस पर अंतिम वोटिंग होनी बाकी है। यह वोट विपक्ष के लिए बड़ी जीत माना जा रहा है जो कह रहे थे कि अमेरिका में युद्ध शुरू करने या सेना भेजने का अधिकार राष्ट्रपति नहीं बल्कि संसद के पास होना चाहिए। अमेरिकी संविधान में भी यही व्यवस्था दी गई है।