मोदी और मेलोनी की कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा
भोपाल [ महामीडिया] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इटली पहुंचे। रोम पहुंचने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने साथ में डिनर भी किया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई । इसके बाद मोदी और मेलोनी ने रोम के ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा भी किया। मोदी ने कहा कि आज होने वाली औपचारिक बातचीत में भारत-इटली दोस्ती को और मजबूत करने पर चर्चा जारी रहेगी। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, एडवांस टेक्नोलॉजी और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है।