विश्व तंबाकू निषेध दिवस कल
भोपाल [महा मीडिया]
31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है । तंबाकू के सेवन से कम से कम 15 प्रकार के कैंसर, हृदय रोग और विभिन्न फेफड़ों की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। तंबाकू का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है सिगरेट पीना, हुक्का और सिगार। सिगरेट पीना तंबाकू के सेवन का सबसे आम तरीका है। भारत में दुनिया के 12% धूम्रपान करने वाले लोग रहते हैं। भारत में हर साल 10 लाख से अधिक लोग तंबाकू से संबंधित बीमारियों के कारण मरते हैं।