अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आज

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आज

भोपाल (महामीडिया ) आज पूरी दुनिया में एक साथ महिलाओं की सशक्तिकरण का पर्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन हमें उन लोगों को सम्मानित करना चाहिए जिन्होंने महिलाओं के कल्याण एवं उत्थान के लिए समाज में नए मानक स्थापित किए हैं। आज भारत में प्रबंधन के शीर्ष पदों पर महिलाओं की संख्या न केवल कम है बल्कि बोर्ड एव निदेशक मंडलों में महिलाओं का समुचित प्रतिनिधित्व नहीं है विशेष कर अमेरिका की तुलना में हम अभी काफी पीछे हैं इसलिए हम सभी लोगों को मिलकर केवल नारी सशक्तिकरण का राग नहीं अल्पना है बल्कि प्रत्येक फैसले एवं निर्णय में महिलाओं के प्रति सम्मान का दृष्टिकोण एकीकृत होना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हम सभी को एक विशिष्ट अवसर देता है की समाजशास्त्र की अवधारणा के अनुरूप नारी समाज की उर्वरा भूमि है का परिपालन सुनिश्चित करें।

सम्बंधित ख़बरें