नारियल उत्पादकों को प्रोत्साहन देगी सरकार
भोपाल [महा मीडिया] केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने रविवार को आईआईटी मद्रास परिसर में नारियल किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के साथ संवाद किया। बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की प्रस्तावित ‘नारियल प्रमोशन स्कीम’ किसानों के सुझावों के आधार पर तैयार की जाएगी। इसका उद्देश्य नारियल उत्पादन बढ़ाना, लागत कम करना और किसानों की आय में बढ़ोतरी सुनिश्चित करना है।बजट में घोषित इस योजना के तहत नारियल उत्पादक राज्यों – तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, असम, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के किसानों से सुझाव लिए जा रहे हैं, ताकि उत्पादन, रोग प्रबंधन, कीमत और वैल्यू-एडिशन से जुड़ी चुनौतियों का समग्र समाधान किया जा सके।