कुकिंग गैस की मांग में 16 प्रतिशत की गिरावट
भोपाल [ महा मीडिया] भारत में कुकिंग गैस की मांग में अप्रैल में गिरावट आई है। ईरान में जारी संघर्ष और तनाव के कारण आपूर्ति बाधित हुई है जिसका सीधा असर भारतीय रसोई और कमर्शियल सेक्टर पर पड़ा है। अप्रैल में कुकिंग गैस की खपत 16.16% कम होकर 2.2 मिलियन टन रह गई है जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 2.62 मिलियन टन थी।