वोडाफोन और आइडिया को कोई बैंक कर्ज देने को तैयार नहीं

वोडाफोन और आइडिया को कोई बैंक कर्ज देने को तैयार नहीं

भोपाल [ महामीडिया] बैंकों ने दूरसंचार ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया के 35,000 करोड़ रुपये के कर्ज के अनुरोध पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। बैंक अभी भी कंपनी या उसके प्रवर्तकों से पर्याप्त आश्वासन चाहते हैं। इसके साथ ही वह समूह की कंपनियों से गारंटी या फिर प्रवर्तकों से अतिरिक्त पूंजी लगाने की प्रतिबद्धता चाहते हैं।ऋणदाताओं की सतर्कता ऐसे समय में देखी जा रही है जब कंपनी स्थिरता और प्रवर्तकों की ओर से नए सिरे से जुड़ाव का संकेत देने की कोशिश कर रही है। बुधवार को वोडाफोन आइडिया के शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई। शेयर में यह तेजी कंपनी के समायोजित सकल राजस्व  देनदारियों में भारी कमी करने और इसके बाद निदेशक मंडल में फेरबदल की घोषणा की वजह से आई है।

सम्बंधित ख़बरें