टाटा ट्रस्ट की बोर्ड मीटिंग अब 16 मई को होगी

टाटा ट्रस्ट की बोर्ड मीटिंग अब 16 मई को होगी

भोपाल [ महामीडिया] टाटा ट्रस्ट की आज 8 मई को होने वाली महत्वपूर्ण बोर्ड मीटिंग अब 16 मई को होगी। आंतरिक मतभेदों के चलते इस बैठक को टाला गया है यह दूसरी बार है जब मीटिंग की तारीख बदली गई है। पहले यह मीटिंग 12 मई को होनी थी। बार-बार तारीखें बदलने से ट्रस्ट के भीतर चल रही चर्चाओं को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। ग्रुप में इस बात को लेकर बहस चल रही है कि क्या टाटा संस को शेयर बाजार में लिस्ट किया जाना चाहिए या इसे प्राइवेट ही रखा जाए। नोएल टाटा इसे प्राइवेट रखने के पक्ष में हैं जबकि कुछ ट्रस्टी लिस्टिंग के विकल्प पर चर्चा चाहते हैं।  टाटा ट्रस्ट की टाटा संस में 66% हिस्सेदारी है। बैठक में टाटा ग्रुप के भविष्य के मालिकाना हक और कामकाज के तरीकों की समीक्षा की जानी है ।

सम्बंधित ख़बरें