प्राइवेट बीमा कंपनियों के व्यवसाय में 22 प्रतिशत की वृद्धि 

प्राइवेट बीमा कंपनियों के व्यवसाय में 22 प्रतिशत की वृद्धि 

भोपाल [ महामीडिया] वित्त वर्ष की शुरुआत प्राइवेट बीमा कंपनियों  के लिए काफी अच्छी रही है। अप्रैल 2026 में बीमा कंपनियों के  व्यवसाय में जोरदार तेजी देखने को मिली। खासकर प्राइवेट कंपनियों का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा और उन्होंने बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। प्राइवेट कंपनियों का कारोबार लगभग 22 प्रतिशत  बढ़ा है। प्राइवेट कंपनियों में ICICI Prudential Life की ग्रोथ सबसे ज्यादा रही। कंपनी का रिटेल कारोबार करीब 25 प्रतिशत बढ़ा। HDFC Life ने भी शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी का रिटेल APE करीब 24 प्रतिशत बढ़ा। वहीं Max Financial का कारोबार करीब 21 प्रतिशत और SBI Life का करीब 18 प्रतिशत बढ़ा है। 

सम्बंधित ख़बरें