नवीनतम
निजी क्षेत्र के बैंकों के लोन वितरण मे वृद्धि
भोपाल [ महामीडिया] निजी क्षेत्र के बड़े बैंकों ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में ऋण वृद्धि को बनाए रखने के लिए कॉरपोरेट और एमएसएमई ऋण पर जबरदस्त भरोसा किया जबकि खुदरा ऋणों में एकल अंक की वृद्धि हुई। एचडीएफसी बैंक ने अपनी खुदरा बही खाते में सालाना आधार पर 6.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। यह उसके छोटे और मध्यम बाजार खंड में 17.2 प्रतिशत वृद्धि और कॉर्पोरेट उधार में 13 प्रतिशत की तुलना में काफी कम है। एचडीएफसी बैंक की कुल ऋण वृद्धि 12 प्रतिशत रही।
ऐक्सिस बैंक में की खुदरा वृद्धि 8 प्रतिशत रही जबकि उसकी एसएमई ऋण में 24 प्रतिशत और कॉरपोरेट ऋण में 38 प्रतिशत की आश्चर्यजनक वृद्धि हुई। उसकी कुल ऋण वृद्धि 19 प्रतिशत रही। आईसीआईसीआई बैंक की खुदरा बही खाता वृद्धि 9.5 प्रतिशत बढ़ी यह कॉरपोरेट वृद्धि 9.3 प्रतिशत के अनुरूप थी लेकिन यह अपने बिजनेस बैंकिंग 24.4 प्रतिशत और ग्रामीण पोर्टफोलियो की 25.6 प्रतिशत के मुकाबले कम रही। आईसीआईसीआई बैंक की कुल ऋण वृद्धि लगभग 16 प्रतिशत रही।