ताइवान सेमीकंडक्टर विदेशी निवेशकों की पहली पसंद बनी
भोपाल [ महामीडिया] दिग्गज चिप निर्माता कंपनी ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे उन्नत समर्पित स्वतंत्र सेमीकंडक्टर फाउंड्री है। यह तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों जैसे एनवीडिया, एप्पल, क्वालकॉम और एएमडी के लिए चिप्स की प्राथमिक आपूर्तिकर्ता है। AI और टेक्नोलॉजी सेक्टर में बढ़ते उत्साह के बीच अब यह कंपनी विदेशी निवेशकों की पहली पसंद बनती दिख रही है। इंडेक्स में TSMC का वेटेज 14.2 प्रतिशत पहुंच गया है। वहीं भारत का हिस्सा घटकर 11.94 प्रतिशत रह गया है जो पिछले छह साल से ज्यादा समय का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है।TSMC ने फरवरी में पहली बार भारत को पीछे छोड़ा था। पिछले 30 साल में इंडेक्स में किसी एक कंपनी का इतना बड़ा वेटेज पहली बार देखने को मिला है। फिलहाल इंडेक्स की टॉप 10 कंपनियों का कुल वेटेज 34.64 प्रतिशत है। भारत की HDFC Bank और Reliance Industries भी टॉप 10 में शामिल हैं लेकिन दोनों का वेटेज सिर्फ 0.8 प्रतिशत है।