कच्चे तेल की कीमतों में फिर वृद्धि
भोपाल [ महामीडिया]
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत विफल होने के बाद आज सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया। ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 3 डॉलर बढ़कर 104.47 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड 98.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।तेल की कीमतों में यह बढ़ोतरी इसलिए हुई क्योंकि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से तेल सप्लाई अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। यह दुनिया के सबसे अहम तेल व्यापार मार्गों में से एक है और यहां जारी तनाव से वैश्विक ऊर्जा सप्लाई प्रभावित हो रही है।