चीन में विदेशी डिग्री का क्रेज समाप्त

चीन में विदेशी डिग्री का क्रेज समाप्त

भोपाल [ महामीडिया] चीन में विदेश जाकर पढ़ाई करने का चलन तेजी से कम हो रहा है। माता-पिता मानते हैं कि देश के अपने विश्वविद्यालय अब पहले से बेहतर हो गए हैं। इसलिए भारी खर्च करके विदेश जाने का लाभ कम दिखता है। इसी वजह से 2019 में जहां 7 लाख छात्र विदेश पढ़ने गए थे 2025 में यह संख्या घटकर करीब 5.7 लाख रह गई है। दूसरी ओर विदेश से पढ़ाई पूरी करके चीन लौटने वालों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। 2025 में विदेश में रुकने के बजाय करीब 94% छात्र वापस लौट आए हैं। 10 साल में कुल 52 लाख ग्रेजुएट अभी तक चीन लौट चुके हैं।

सम्बंधित ख़बरें