अंतरराष्ट्रीय व्यापार न्यायालय पहुंचे अमेरिका के पच्चीस राज्य
भोपाल [ महा मीडिया]
अमेरिकी ट्रेड एक्ट के सेक्शन 301 के अंतर्गत लगाया गया नया आयात शुल्क अब कानूनी विवाद में घिर गया है । डेमोक्रेटिक पार्टी शासित 25 अमेरिकी राज्यों ने आयात शुल्क को लेकर अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय व्यापार न्यायालय में चुनौती दी है। राज्यों का आरोप है कि ट्रंप प्रशासन ने धारा 301 के तहत तय कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना 60 देशों पर 10 से 12.5 प्रतिशत तक के नए आयात शुल्क लगा दिए हैं जिससे उपभोक्ताओं और कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। इन राज्यों ने अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय व्यापार न्यायालय में याचिका दायर कर इन शुल्कों को अवैध घोषित करने की मांग की है। जिन देशों ने बंधुआ मजदूरी से बने सामान के आयात पर प्रभावी रोक नहीं लगाई थी उन पर यह कार्रवाई की गई है।