दूध के बाद दालों में मूल्य वृद्धि
भोपाल [ महा मीडिया]
भोपाल में दूध के साथ दालों के रेट भी बढ़ गए हैं। भोपाल में अच्छी क्वॉलिटी की तुअर दाल 150 रुपए प्रति किलो तक में मिल रही है। एक सप्ताह में यह 12 रुपए किलो तक महंगी हुई है। इससे किचन का बजट फिलहाल स्थिर बना हुआ है। दीपावली के बाद बाजार में खाद्य वस्तुओं की मांग और आवक के अनुसार कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंडियों में पुराना स्टाक सीमित है और नया स्टाक भी नहीं आ रहा है। पिछले एक सप्ताह में 12 रुपये प्रति किलो की वृद्धि के साथ तुअर दाल 150 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है (पहले यह करीब 80 से 138 रुपये के दायरे में थी जो अब 90 से 150 रुपये के बीच है)।