म.प्र.में तीस करोड़ का ग्रेच्युटी घोटाला उजागर
भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. में संचालित 108 एम्बुलेंस सेवा ने कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। एजेंसी ने कर्मचारियों की ग्रेच्युटी का पैसा बचाने के लिए छह माह पहले ही उनकी एम्प्लाई आईडी बदल दी। इससे पूरे प्रदेश के 7000 कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का पैसा नहीं मिल पाएगा। सभी कर्मचारी अपने पांच साल पूरे करने वाले थे, जिसके बाद हर कर्मचारी को 60-60 हजार रुपये मिलने वाले थे।कर्मचारियों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि एजेंसी ने अपनी कंपनी बदलने की बात कहकर अचानक एम्प्लाई आईडी बदल दी है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि 108 एम्बुलेंस एजेंसी इस तरह से कुल 30 करोड़ रुपये खा रही है।